कृपा शंकर तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
कृपा शंकर तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवा-प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना से विकसित करना है।
विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्राप्त हो।
वर्ष 2009 में स्थापित विद्यालय आज भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

